फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father murder his one year old baby girl by strangled her to death in Saharanpur

सहारनपुर: पिता ने एक साल की बेटी को गला घोंटकर मार डाला, इसलिए करता था नफरत

Fri, 25 Dec 2020 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Dec 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
father murder his one year old baby girl by strangled her to death in Saharanpur
मृतक बच्ची अलीशा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पिता ने अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। बच्ची की मां और मामा का आरोप है कि बेटा ना होने के कारण उसके पति ने बच्ची की जान ले ली है। पुलिस ने  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती निवासी मोहम्मद चांद ने करीब डेढ़ साल पहले कालोनी की ही रहने वाली उजमा से प्रेम विवाह किया था। उजमा जब गर्भवती हुई तो चांद ने उजमा से बेटे की मांग करनी शुरू कर दी। लेकिन चांद को बेटी पैदा हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Merry Christmas: रंगीन रोशनी में नहाए चर्च, गूंजे कैरल, पश्चिमी यूपी में ऐसी दिखी क्रिसमस की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

उजमा का कहना है कि उसका पति चांद हमेशा उसकी बेटी से नफरत करता था। कभी उसको गोद तक में नहीं लेता था। कई बार उजमा और चांद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ।

उसने अपने मायके वालों को भी यह बात बताई, लेकिन चांद नहीं मानता था। चांद फेरी का काम करता है और जब वह शाम को फेरी लगाकर घर पर आता था तो बेटी को नफरत भरी निगाहों से देखता था।

शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे पत्नी उजमा सो रही थी और चांद उठा और उसने अपनी सोती हुई बेटी अलीशा का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उजमा को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने मायके पक्ष को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चांद को हिरासत में ले लिया है और अलीशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed