{"_id":"5bded854bdec2269424c0dcc","slug":"father-killed-his-ten-year-old-daughter-after-sexualy-assaulted-in-bijnor-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाप ने 10 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, गला घोंटकर नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाप ने 10 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, गला घोंटकर नहर में फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपनी ही बेटी को पहले हवस का शिकार बनाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहशी बाप इतने पर ही नहीं रुका और उसने मृत बेटी को मारकर नहर में फेंक दिया। किशोरी की मौत से इलाके में सनसनी मच गई । वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हमीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब कुछ युवक रविवार तड़के दौड़ते हुए नहर के पास पहुंचे। यहां उन्होंने एक बच्ची का शव नहर के किनारे पड़ा देखा। युवकों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार मुबारक पुर गांव की महिला के पति सोमपाल की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ ही समय पहले उसकी सोमपाल के भाई से शादी हो गई थी और वह उसके ही साथ रह रही थी। शनिवार को वह अपने मायके अमरोहा गई हुई थी। रविवार सुबह के समय बच्ची की लाश नहर के पास मिली।
वहीं बच्ची के भाई ने बताया कि रात में कमरे से बच्ची के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी लेकिन आरोपी ने उन्हें बच्ची के डर जाने का वास्ता देकर सुला दिया। बच्चों ने सुबह के समय बहन को खोजा तो सौतेले पिता ने उसके बाहर जाने का बहाना बना दिया।
इसके कुछ देर बाद ही बच्ची का शव मिला। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी महेश कुमार के अनुसार आरोपी गुरमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/