फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father killed his daughter for marrying her boyfriend in Meerut, buried the dead body

हत्या : प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने हाथों घोंटा बेटी का गला, बीमारी से मौत बताकर दफनाया शव और फिर

Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

शाइना के पिता मंजूर ने गिरफ्तारी के बाद बेटी की हत्या के सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
Father killed his daughter for marrying her boyfriend in Meerut, buried the dead body
पति के साथ शाइना-फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाइना पिता की लाड़ली थी, पिता जो कहते वो सब मानती, उसने एक युवक को पसंद करने की बात भी पिता को बताई लेकिन पिता ने उसकी पसंद को नापसंद करार दे दिया। बेटी का कसूर केवल इतना था कि उसे युवक से बेइंतहा मोहब्बत थी और उसने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर उससे शादी कर ली। शाइना की मोहब्बत तो मुकम्मल हो गई लेकिन पिता का शाइना के लिए प्यार नफरत में बदल गया। एक दिन पिता ने अपने ही हाथों अपनी बेटी को खौफनाक मौत दे डाली।
विज्ञापन


शाइना की हत्या के मामले में आरोपी पिता मंजूर को पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंजूर ने बताया कि नापसंद युवक से प्रेम विवाह करने के बाद वह काफी गुस्से में था। इसलिए बेटी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके बेटे और रिश्तेदारों की तलाश में दबिश दी, लेकिन अभी वे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


 

लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी मंजूर की बेटी शाइना ने करीमनगर, नौचंदी निवासी फरमान से 17 मई को प्रेम विवाह किया था, लेकिन शाइना के परिजनों को फरमान पसंद नहीं था। परिजन शाइना को समझौते रहे कि वह उसके पास न जाएं, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर शाइना के पिता मंजूर और भाईयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

आरोपियों ने बीमारी से मौत बताकर शव को दफना भी दिया था। हत्या के 13 दिन बाद फरमान की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शाइना का शव निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार को पुलिस ने हत्या में नामजद मंजूर को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के मुताबिक आरोपी ने बताया कि नापसंद युवक शादी करने पर उसने बेटी को मारा है। मंजूर ने अकेले ही वारदात करना बताया है। हालांकि पुलिस नामजद सभी आरोपियों की तलाश में लगी है। शाइना की हत्या में उसके भाई और रिश्तेदारों को नामजद किया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed