कलयुगी पिता ने बेटी को बेरहमी से मार डाला, सच्चाई जान हैरान रह गए पुलिस अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सहारनपुर के ग्राम दल्हेड़ी में शादी से इंकार करने पर युवती की उसके पिता ने ही चुनरी से गला दबाकर हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दो साल पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, इसमें चार आरोपी गिरफ्तार भी हुए थे। युवती के पिता ने इस मामले में आरोपियों के साथ समझौता कर लिया था। ससुराल में बदनामी होने और ताने मिलने की आशंका के चलते युवती शादी से इंकार कर रही थी।
गांव दल्हेड़ी में 18 अगस्त की रात को धर्मवीर की 21 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने युवती के शव को घर से उस समय बरामद कर लिया जब परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता को देवबंद रोड से गिरफ्तार करके युवती की इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहता था उसने कई अच्छे रिश्ते देखे, लेकिन उसकी बेटी लगातार शादी से इंकार कर देती थी। बेटी की इस बात से वह बहुत परेशान हो गया था। उस दिन उसकी पत्नी हरा चारा लेने चली गई और दोनों बेटे कालेज पढ़ने चले गए थे। घर में कोई नहीं था, उसकी बेटी चारपाई पर लेटी हुई थी। मौका पाकर उसने उसी की चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने बेटी के शव को मकान की छत के सहारे रस्सी से लटका दिया। बाद में बेटी का अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई जिसे देखकर वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर लिया है।
समझौते में मिली रकम से करना चाह रहा था शादी
जनवरी 2015 में बेटी के हत्यारोपी ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोप है कि बाद में युवती के पिता ने पैसे लेकर आरोपियों से समझौता कर लिया। फैसले एवं सरकार से मिली आर्थिक मदद के पैसे से वह बेटी की शादी करना चाहता था, जिसे लेकर बाप बेटी में आए दिन इनके बीच विवाद हो रहा था। पुलिस के मुताबिक फैसले में मिली रकम में से ढाई लाख रुपया फैसला कराने वाले हड़प गए। शेष बची रकम से वह बेटी की शादी करना चाहता था, जिसके लिए सामान की खरीदारी भी कर ली गई थी, लेकिन उसकी बेटी शादी करने से इंकार करती रही। गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लड़की शादी करने से इसलिए मना कर रही थी कि दुष्कर्म की घटना को लेकर शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे जिंदगी भर ताना मारकर परेशान करते रहेंगे।
पहले नशा किया, फिर बेटी की हत्या की
पुलिस के अनुसार बेटी की हत्या के बाद पहले गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से शराब खरीदी। बाद में बेटी के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी के साथ मकान की छत पर बैठकर जमकर शराब पी। उसके बाद नशे में ही श्मशान तक उपले और लकड़ी तक पहुंचवा दी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/