{"_id":"5f19d9db0362017b9508fe8c","slug":"father-died-and-son-injured-in-a-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल , ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई बाइक की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल , ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई बाइक की टक्कर
Fri, 24 Jul 2020 12:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव हलालपुर के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
भूड़पुर झबरेड़ा निवासी 48 वर्षीय पप्पू, उसका बेटा 22 वर्षीय नितिन और एक अन्य रिश्तेदार काला दो बाइकों पर हलालपुर गांव जा रहे थे। जैसे से वे गांव के पास पहुंचे तो यहां तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे पप्पू और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि काला को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया, जबकि इस दौरान चालक भाग निकला। कुछ अन्य लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पप्पू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे नितिन का भी उपचार शुरू कराया गया।
विज्ञापन
उनके साथ आए काला सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे तीज पर सिंदारा के लिए हलालपुर आए थे। थाना देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल का उपचार करवाने के साथ ही जांच करवाई जा रही है।