फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father dead, mother in jail... now Manik will grow up under the care of his grandparents.

Meerut News: पिता की मौत, मां जेल में... अब दादा-दादी के साये में पलेगा मानिक

Sun, 19 Jul 2026 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Father dead, mother in jail... now Manik will grow up under the care of his grandparents.
अतुल हत्याकांड :
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। स्कूल संचालक एवं पिता अतुल की हत्या के मामले में मां दामिनी के जेल जाने के बाद मासूम मानिक का जीवन पूरी तरह बदल गया है। अब वह अपने पैतृक गांव भंडोरा में दादा अजब सिंह और दादी संतोष देवी के साथ रहेगा। परिवार ने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।

अतुल हत्याकांड के खुलासे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर बेटे की मौत का गम है तो दूसरी ओर बहू के जेल जाने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर मासूम मानिक पर पड़ा है, जिसने कुछ ही दिनों में अपने माता-पिता दोनों का साथ खो दिया। अब उसके भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है।
विज्ञापन


दादा अजब सिंह ने बताया कि वह पोते को अपने साथ रखेंगे और उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर पालन-पोषण तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि परिवार हर हाल में मानिक को किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने देगा। दादी संतोष देवी भी पोते की देखभाल में जुट गई हैं और परिवार उसे सामान्य माहौल देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भंडोरा में भी इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे का इस पूरे घटनाक्रम में कोई दोष नहीं है। सभी की यही इच्छा है कि उसे बेहतर परवरिश और शिक्षा मिले, ताकि वह इस दुखद घटना से उबरकर अपने जीवन में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed