{"_id":"60f1efe68ebc3e99790f38df","slug":"father-daughter-shaming-video-goes-viral-sardana-news-mrt5477134127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिता-पुत्री की शर्मसार करने वाली करतूत का भंडाफोड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिता-पुत्री की शर्मसार करने वाली करतूत का भंडाफोड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
सार
पिता-पुत्री का एक शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री को ग्रामीणों ने खेत में अश्लील हरकतें करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। पुलिस अभी इस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन, आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों पर ही पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। एहतियात के तौर पर वीडियो वायरल होने वाले परिवार के घर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वीडियो वायरल मामले पर संज्ञान लेकर इस गलत कृत्य के लिए आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। वीडियो वायरल पर ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्री के नाजायज संबंध हैं। पिछले 10 साल से इस तरह का गलत कृत्य गांव में किया जा रहा था, जिसका भंडाफोड़ गुरुवार को उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने पिता-पुत्री को खेत में रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी वीडियो तक बना ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को आरोपी के घर पर तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है। किस धारा में कार्रवाई की जाए, इस पर मंथन किया जा रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी परिवार के प्रति आक्रोश बना हुआ है।