Meerut Crime: नशे की लत में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतारा, तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ के परतापुर में चार दिन पहले एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गया। बच्चे की हालत गंभीर थी और सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में चार दिन पहले अछरोंडा मोड पर एक नशेड़ी पिता ने अपने बडे़ बेटे के सिर में सिल-बट्टा मार दिया था। यह तब हुआ जब बेटे ने अपने पिता से शराब पीने का विरोध किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश में जुटी है।
अछरोंडा निवासी सुनील शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नि शोभा शराब का विरोध करती थी जिसपर सुनील शोभा की पिटाई करता था। चार दिन पहले सुनील के बडे़ बेटे शिवम (16) ने शराब पीने और मां को पीटने का विरोध किया तो सुनील ने शिवम के सिर में सिल-बट्टा मार दिया। शिवम लहुलुहान हो गया और उसको तुरंत उपचार के लिए सुभारती में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। शिवम की मौत से घर में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख
जानकारी के अनुसार हत्यारोपी सुनील कुमार मजदूरी करता है। वह शराब पीने का आदी है। आरोप है कि 14 जुलाई को सुनील शराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था। बेटे शिवम ने इसका विरोध किया। इस पर सुनील ने शिवम के सिर में सिल-बट्टा मार दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शिवम बेहोश हो गया। शोभा की चीख सुनकर भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि नामजद पिता की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने शोभा से तहरीर लेकर सुनील पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना कि फरार पिता की तलाश जारी है। हत्या में प्रयुक्त सिल-बट्टा बरामद कर लिया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस अपने स्तर से परिवार की मदद करेगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।