फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son who came to collect tent material were beaten up

Meerut News: टेंट का सामान लेने पहुंचे पिता-पुत्र को पीटा

Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Father and son who came to collect tent material were beaten up
सरधना। नगर में मोहल्ला शियाबाग में आरोपियों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसार नगर निवासी शाहवेज पुत्र गयासुद्दीन ने तहरीर में बताया कि वह टेंट का काम करता है। शनिवार को उसने शियाबाग काॅलोनी में अपना टेंट लगाया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पिता गयासुद्दीन के साथ टेंट का सामान लेने पहुंचा। इसी बीच तीन आरोपी युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने चारपाई पर रखा क्रॉकरी का सामान पलटते हुए जानलेवा हमला कर दिया। बचाव के लिए आए उसके पिता गयासुद्दीन के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने रॉड से उनके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान बचाकर दोनों भागने लगे तो आरोपियों ने दौड़ाकर पीटा। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed