{"_id":"5def67fa8ebc3e87ef0a7b8f","slug":"father-and-son-victim-of-muzaffarnagar-riots-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगे के शिकार पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगे के शिकार पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत
Tue, 10 Dec 2019 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
साल 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगों का शिकार रह चुके मुजफ्फरनगर निवासी पिता-पुत्र की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्र पंजाब में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कार से टकरा जाने के कारण दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि बुजुर्ग पिता का नाम सलीम और बेटे का नाम मोहसीन था। दोनों पटियाला से कपड़े बेचकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र कपड़े का कारोबार करते थे और मुजफ्फरनगर के शाहपुर में किराए के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन