फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will be given information about new technology

आज से कृषि विवि में शुरू होगा तीन दिवसीय किसान मेले

Fri, 08 Nov 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be given information about new technology
किसानों को दी जाएगी नई तकनीक की जानकारी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में शुक्रवार से अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को विभिन्न जानकारी दी जाएगी।
विवि कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने बताया कि विवि में पशु पालन, खेती व विभिन्न उद्योगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत एवं इसके हिसाब से फसलों को लाभकारी मूल्य न मिल पाना किसानों की प्रमुख समस्या है। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि के लिए ज्ञान प्रसार द्वारा समाधान व नई तकनीक की जानकारी देना है। मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश रहेंगे। पशु प्रदर्शनी का आयोजन 8 व 9 नवंबर को होगा। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बृहस्पतिवार देर शाम कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने निदेशक प्रसार डॉ. एसके सचान व मेला नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार खारी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में पहली बार एग्री साइंस एग्जीबिशन का आयोजन होगा। जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर लाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में कक्षा एक से पांच, द्वितीय वर्ग में कक्षा छह से 12 व तृतीय वर्ग में स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र प्रदर्शनी में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जल संरक्षण, मृदा की उर्वरकता बढ़ाने, साफ सफाई आदि को लेकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र
मेले के शुभारंभ के दौरान कृषि उद्योग प्रदर्शनी
विवि परिसर के शोध केंद्रों पर परीक्षणों एवं प्रदर्शनों का अवलोकन
रबी फसलों एवं सब्जियों के उन्नतशील प्रजातियों के मिनीकिट्स बीजों की उचित मूल्य पर बिक्री
आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी
कृषि समस्या समाधान के लिए विचार गोष्ठी/चौपाल एवं विशेषज्ञों के व्याख्यान प्रतिदिन
फल-फूल, शाक भाजी एवं परिरक्षित पदार्थ प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed