Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers warned the SDM of a protest.

Meerut News: किसानों ने एसडीएम को आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers warned the SDM of a protest.
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता एसडीएम से मिलकर वार्ता करते हुए। (मवाना)
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आज एसडीएम से मिलकर अपनी मांगें रखीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना समितियों द्वारा ब्याज का विवरण नहीं दिया जा रहा है। बीते शुक्रवार को भी संगठन ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया था। उस समय एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में गन्ना भुगतान और पर्ची संबंधी समस्याओं का उल्लेख था। किसानों ने गन्ना समितियों के सचिवों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए थे। मंडल अध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता आज फिर एसडीएम से मिले और बताया कि उनकी समस्याएं अभी तक हल नहीं हुई हैं। एसडीएम ने मंगलवार को गन्ना समिति और मिल अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed