{"_id":"6ac4ff9603f415f0240a302f","slug":"farmers-thronged-sisauli-on-the-occasion-of-baba-tikaits-birth-anniversary-meerut-news-c-73-1-mct1008-108959-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिसौली में बाबा टिकैत की जयंती पर उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिसौली में बाबा टिकैत की जयंती पर उमड़े किसान
विज्ञापन
रोहटा। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मंगलवार को रोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में सरूरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए, जहां से सभी सिसौली के लिए रवाना हुए।
सिसौली में बाबा टिकैत की जयंती के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के बताए रास्ते पर चलने और किसान हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं, रिठाली चौपले पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, महकार सिंह, अंकित, लोकेश सिवाच, सतीश और इलम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ सिसौली पहुंचे और बाबा टिकैत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत कार्यकर्ताओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि बाबा टिकैत की जयंती पर रक्तदान के माध्यम से सामाजिक सेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान मेजर सुरेंद्र, वीरपाल, हर्ष चहल, बबलू, सुरेंद्र, विनोद, अर्जुन, राहुल और प्रमोद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।