फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers sugarcane payment of five hundred crore on sugar mills in Baghpat

यूपी: किसानों को गन्ना भुगतान का इंतजार, चीनी मिलों पर पांच सौ करोड़ बकाया

Sat, 08 Jun 2019 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jun 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers sugarcane payment of five hundred crore on sugar mills in Baghpat
- फोटो : youtube

गन्ना किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पश्चिम यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करने वाले किसान भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के करीब पांच सौ करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। अकेले बागपत जिले की तीनों चीनी मिलों पर ही 362 करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन की ओर से चीनी मिलों को बार-बार नोटिस जारी किया जा रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान पटरी पर नहीं लौटा है।

विज्ञापन


बागपत में बकाया गन्ना भुगतान चुनाव का भी बड़ा मुद्दा रह चुका है। दोघट की चुनावी सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने निर्धारित समय में पूर्ण भुगतान का एलान किया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र की मलकपुर चीनी मिल पर सबसे अधिक 295 करोड़ रुपये बकाया चला आ रहा है। चीनी मिल 17 मई को अपना पेराई सत्र पूरा कर चुकी है। चीनी मिल ने 129 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की, इससे 14.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। इसके अलावा करीब छह लाख क्विंटल शीरे का उत्पादन भी हुआ है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल को समय पर भुगतान करना चाहिए था, लेकिन पिछले कई पेराई सत्र से बकाया भुगतान सिर्फ सियासी मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला और बागपत मिल पर भी बकाया
सहकारी क्षेत्र की रमाला और बागपत चीनी मिल पर भी किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है। बागपत चीनी मिल पर करीब 31 करोड़ और रमाला चीनी मिल पर करीब 35 करोड़ रुपये बकाया है।

क्या कहते हैं किसान
भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि किसानों को समय पर भुगतान दिया जाना चाहिए। भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि सरकार भुगतान को लेकर अपना वायदा पूरा नहीं कर सकी है। हकीकत जनता के सामने हैं।
रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि किसानों को बकाया भुगतान दिया जाना चाहिए। सरकार को अपना वायदा पूरा करना चाहिए।

डीसीओ संजय सिसौदिया का कहना है कि चीनी मिलों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भुगतान नहीं करने वाली मिलों को नोटिस भी विभाग की ओर से जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही किसानों को पूर्ण भुगतान दिलाया जाएगा।

इन चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई
जिले के किसान वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं। बागपत, रमाला, मलकपुर, किनौनी, भैसाना, ऊन, दौराला, सिंभावली, मोदीनगर, ब्रजनाथपुर, नंगला मल, खतौली, गांगनौली और तितावी चीनी को गन्ने की आपूर्ति की जाती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed