सरधना। खिर्वा नौआबाद गांव के किसानों का धरना बुधवार को भी बारिश के बीच जारी रहा। अधिकारियों की अनदेखी के चलते किसान नाराज हैं। किसानों के मुताबिक अधिकारियों ने जमीन लेते समय सभी वादा जो वहां तय हुए थे वह पूरे करने की बात कही थी। अब मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। किसान दस दिनों से धरने पर हैं पर कोई भी अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। किसानों ने चेतावनी दी कि वह अपना आंदोलन तेज करेंगे। किसानों के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए काम सुचारु तभी होने देंगे जब मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर लीलू चौधरी, देवेंद्र सिंह, सुंदर, रविंद्र, बबलू, सचिन, सनी, नितिन व दिनेश आदि मौजूद रहे।