फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers stop union minister sanjeev balyan at toll plaza after khiri incident

यूपी: लखीमपुर खीरी की घटना से किसानों में उबाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को रोका, जताया विरोध

Sun, 03 Oct 2021 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 11:08 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी घटना के बाद मोदीपुरम में भी भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में उबाल है। सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। वहां से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को भी किसानों ने टोल पर रोक लिया।

विज्ञापन
farmers stop union minister sanjeev balyan at toll plaza after khiri incident
टोल प्लाजा पर किसानों ने संजीव बालयान को रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत से मोदीपुरम में भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में उबाल है। वहीं, देहात क्षेत्र से कार्यकर्ता किसानों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हुए। सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। इस बीच मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को भी किसानों ने टोल पर रोक लिया। इस दौरान बालयान ने घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन


बालयान बोले- हमेशा किसानों के साथ हैं
इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानने कहा कि वह हमेशा ही किसानों के हित की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं। थोड़ी देर रुकने के बाद डॉ. संजीव बालियान वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन


भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों की मौत की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं व किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने बताया कि रविवार को मेरठ समेत अन्य जिलों से कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। टोल पर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टोल फ्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का जाम करने की चेतावनी दी
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसान को न्याय नहीं मिला तो चक्का जाम किया जायेगा। टोल फ्री होने की जानकारी पर पुलिस व टोल अधिकारी मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुंतला फूंका। पुतला फूंके जाने की जानकारी पर टोल अधिकारियों व पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया और टोल को सुचारू रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed