{"_id":"69431216936ace8465019663","slug":"farmers-staged-a-sit-in-on-the-second-day-as-well-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1056596-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे दिन भी किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे दिन भी किसानों ने दिया धरना
Thu, 18 Dec 2025 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड पर इनर रिंग रोड के नजदीक स्थित गंगानगर एक्सटेंशन योजना की भूमि पर दूसरे दिन बुधवार को भी किसानों ने धरना दिया। महिलाओं ने खेत पर ही ईंटो का चूल्हा जलाकर अपने परिवार के लिए खाना बनाया। इसके साथ ही उनके बच्चे भी धरने में शामिल हुए।
सोमवार को मेडा की टीम ने कब्जे के दौरान किसानों की खडी सरसों की फसल को ध्वस्त कर दिया था। इसके विरोध में किसानों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया था। किसानों का कहना है कि जब तक सर्किट रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी रिट दायर है। वहीं किसान नरेश और सुशील निवासी अब्दुलापुर ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मंगलवार देर रात सभी किसानों को घर जाने के लिए बोल दिया था। इसके बाद किसान परिवार की महिलाओं के साथ लगभग दो बजे रात को अपने घर चले गए थे। उनका कहना है कि उनके खेतों पर सिंचाई के लिए रखे इंजन को चोर उठाकर ले गए हैं। इस संबंद में नरेश और सुशील ने थाना भावनपुर में तहरीर दी है।