फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should not burn crop residues in the fields

Meerut News: किसान खेतों में फसलों के अवशेष न जलाएं

Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not burn crop residues in the fields
हस्तिनापुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत बस्तौरा नारंग में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ कृषि सुरेंद्र अधाना ने ग्रामीणों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलों के अवशेष न जलाएं। इन्हें नष्ट करने के लिए कृषि विभाग विभिन्न प्रकार के यंत्र उपलब्ध करा रहा है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन इसलिए कराया जाता है ताकि ग्रामीण अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकें। किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण राजू चौहान ने बताया कि बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग के माध्यम से मुआवजा दिलवाने की मांग की। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को विकास कार्यों से संबंधित परेशानी हो तो उनकी समस्या का हल स्वयं करेंगे। गांव में कराए गए कार्यों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि जिन लोगों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार नहीं मिल रहा है, उसकी भी समीक्षा होगी। उन्हें गांव में ही काम दिलाया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने रोजगार उपलब्ध न होने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed