फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should adopt intercropping: Dr. Tiwari

सहफसली खेती अपनाएं किसान : डॉ. तिवारी

Tue, 24 Feb 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt intercropping: Dr. Tiwari
तारापुर में किसानों की गन्ना बुवाई एवं कृषि तकनीक की जानकारी देते कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञा
- सहफसली खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे स्थित स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के गांव तारापुर में पहुंचकर किसानों को सहफसली खेती के फायदे बताए। इस दौरान गन्ने के साथ अन्य फसलों की खेती कर आय बढ़ाने के तरीके समझाए गए।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि परंपरागत खेती के साथ सहफसली खेती अपनाने से कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। गन्ने की फसल के साथ दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बुवाई कर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इससे भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है और जोखिम भी कम होता है।
विज्ञापन

डॉ. नवीन चंद्र ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक विधि से बुवाई, उन्नत प्रजातियों के चयन, बीज उपचार और संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और रोग प्रबंधन के उपाय बताए। वैज्ञानिकों ने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर किसान खैराती लाल नारंग, पंकज चौधरी, श्रीकृष्ण चौहान, रामबीर, हरेंद्र चौहान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed