फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers raised issues regarding electricity bills and crop damage.

Meerut News: किसानों ने बिजली बिल और फसल नुकसान की समस्या उठाईं

Thu, 01 Oct 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised issues regarding electricity bills and crop damage.
बहसूमा। मोड खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की पंचायत में किसानों ने बिजली और फसलों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सात अक्तूबर को होने वाली किसान बचाओ, देश बचाओ महापंचायत में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने कहा कि कुछ मामलों में बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाए जाने और अपेक्षा से अधिक बिल आने की परेशानी हो रही है। किसानों ने जंगली जानवरों और बंदरों से फसलों को नुकसान होने की समस्या भी बताई। जिलाध्यक्ष इंतजार प्रधान ने कहा कि बिजली और वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।जाएगा। समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि महापंचायत में मुख्यमंत्री के नाम 22 मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इनमें गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का कर्ज माफ करने, खाद-डीएपी की कालाबाजारी रोकने, नहरों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने और मुजफ्फरनगर में एम्स जैसी अस्पताल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। पंचायत की अध्यक्षता ओमपाल सिंह और संचालन इंतजार प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed