फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' protest at the Mawana Sugarcane Committee

Meerut News: गन्ना समिति मवाना पर किसानों का धरना प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest at the Mawana Sugarcane Committee
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गन्ना समिति में धरना देते हुए। (मवाना)
- 20 दिन में ब्याज की जानकारी देने के सचिव के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना गन्ना समिति परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों का धरना प्रदर्शन आयोजित किया। 20 दिन में ब्याज की जानकारी देने के सचिव के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
समिति में धरने की अध्यक्षता विजय पथिक और संचालन मनोज सकौती ने किया। चौधरी रामवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरने में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हालिया आदेश पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें अदालत ने सरकार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया था कि 14 दिनों के बाद बकाया गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज किसानों का संवैधानिक हक है और इसका अविलंब हिसाब किया जाए।
विज्ञापन

धरने के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रधान ने गन्ना समिति के सचिव को किसानों के बीच बैठाकर वार्ता की। गन्ना सचिव ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि 20 दिनों के भीतर प्रत्येक गांव के हर किसान का वर्षवार बकाया ब्याज का हिसाब सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने लड्डू बांटकर अदालत के फैसले पर खुशी जताई और किसान नेता सरदार वीएम सिंह के प्रयासों की सराहना की। जिलाध्यक्ष दिनेश प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों में हिसाब नहीं मिला तो पेराई सत्र शुरू होने से पहले मवाना समिति पर बड़ी महापंचायत कर कड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, करण सिंह, दुर्गपाल सिंह, कालू, ट्विंकल, शौकीन, नरेश पाली, मेघचंद्र पाली, सुशील शर्मा, रामपाल प्रधान, जितेंद्र, कंवरपाल, भूपेंद्र चौधरी, सुमित, गजेंद्र, अजीत, पप्पू, इंद्रपाल, राज सिंह, हरीश, भंवर सिंह, वीर सिंह तथा विजेंद्र मंत्री सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed