फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' protest at Nanglamal Mill ends

Meerut News: नंगलामल मिल पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त

Tue, 28 Oct 2025 08:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 28 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest at Nanglamal Mill ends
नंगलामल शुगर मिल गेट पर किसान मजदूर संगठन द्वारा चल रहे धरना पर मिल प्रशासन द्वारा पहुंचेकर उनक
किसान नेताओं का दावा- मिल ने 70 फीसदी मांगे मानी, बाकी पर जल्द होगा निर्णय
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिल प्रशासन लिखित में देगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व किसानों का नंगलामल शुगर मिल पर 18 दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया। मिल प्रशासन एवं जिला गन्ना अधिकारी ने धरनारत किसानों को एक सप्ताह में लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। 31 अक्तूबर को मिल पेराई सत्र शुरू करेगी। बुधवार से समितियों को टेंडर भेज दिया जाएगा।
किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर, विजय राघव आदि पदाधिकारी और किसान 11 अक्तूबर से किसानों की करीब 24 मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। दो बार वार्ता की विफलता के बाद अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। मंगलवार को धरना स्थल पर जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, मिल के अधिकारी एलडी शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक कुमार आदि किसानों के बीच पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों और किसानों से उनकी वार्ता हुई।
विज्ञापन

अंशुल तोमर ने बताया कि मिल प्रशासन ने उनकी करीब 70 प्रतिशत मांगों को मान लिया है। जो 30 प्रतिशत शेष हैं मिल के अधिकारी एमडी से वार्ता कर उनका भी निपटारा करेंगे। मिल प्रशासन ने किसानों को लिखित में दिया कि सात दिनों में लिखित में भी जवाब दे दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि यह किसान मजदूर संगठन व किसानों की जीत है। यदि सात दिन में लिखित जवाब नहीं मिला तो संगठन द्वारा डीसीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed