फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers protest against planting trees on embankments, demand action

Meerut News: मेढ़ पर पेड़ लगाने का विरोध, किसान ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 05 Feb 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against planting trees on embankments, demand action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में खेत की मेढ़ पर पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी जब्बार पुत्र बाबू ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा मेढ के पास लगाए गए पापुलर के पेड़ों से उनकी फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

पीड़ित के अनुसार पापुलर के पेड़ों की जड़ें दूर-दूर तक फैल जाती हैं, जिससे खेत की मिट्टी कमजोर हो जाती है और खड़ी फसल प्रभावित होती है। इससे भविष्य में खेत की उपज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी रहती है। जब्बार का कहना है कि उन्होंने विपक्षी से नियमानुसार दूरी बनाए रखकर पेड़ लगाने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर विपक्षी द्वारा गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसडीएम से राजस्व टीम भेजकर मौके की जांच कराने, मेढ़ के पास लगाए गए पेड़ों को हटवाने और विपक्षी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed