फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers of Maliana, Kunda and Ghat also reached the protest.

मलियाना, कुंडा और घाट के किसान भी धरने पर पहुंचे

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Maliana, Kunda and Ghat also reached the protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर वेदव्यासपुरी में मेरठ मंडपम स्थल पर किसानों को धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने का समर्थन करने मलियाना, कुंडा और घाट के किसान पहुंचे। किसानों ने कहा कि मेडा के अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें। वे बिना उचित मुआवजा लिए इस बार धरना समाप्त नहीं करेंगे।



किसानों के अनुसार शताब्दीनगर और अन्य योजनाओं की तर्ज पर वेदव्यासपुरी के किसानों ने कई बार मेडा कार्यालय का घेराव किया। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद 2015 में मेडा और उनके बीच छोटे किसानों को चेक और बडे़ किसानों को मेडा योजना में प्लाट देने का समझौता हुआ था। एडवोकेट नरेश प्रधान ने बताया कि किसान गत दस वर्षों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हर बार आश्वासन देकर किसानों को टकराने का काम किया गया।
विज्ञापन

किसान नेता मंगत सिंह ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो किसान मेडा की अन्य योजनाओं का निर्माण कार्य की भी बंद कराएंगे। इस दौरान सुभाष प्रधान, पोपीन प्रधान, सुरेंद्र भडाना, अनिल चौधरी, हरिप्रकाश सिंह, धर्मपाल सिंह, बिन्नी बसूटा, मोहित गुर्जर, सुमित प्रीत, रामकिशन जाटव,एडवोकेट नरेश प्रधान, शशि गुर्जर, चरणदास सिंह, प्रवीन बैंसला, मिश्रा देवी, बाला, बबीता, राजदुलारी, भीम कौर, अनुज बैंसला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed