{"_id":"6acf9b7a5fc66669da0d1a4f","slug":"farmers-met-the-meda-secretary-and-raised-the-issue-of-increased-compensation-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1330290-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडा सचिव से मिले किसान, बढ़े प्रतिकर का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडा सचिव से मिले किसान, बढ़े प्रतिकर का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर में बढ़े प्रतिकर समेत किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के सचिव बृजेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने कई अपनी समस्या और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। लंबे समय से लंबित मामलों का निस्तारण कराने की मांग की।
किसान हरेंद्र सिंह, अनूप सिंह और शिव पूजन का कहना था कि भूमि अधिग्रहण और प्रतिकर से जुड़े मामलों में उनकी समस्या का समाधान होना जरूरी है। उन्होंने प्राधिकरण के सचिव से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शिकायतों की जांच कराने व नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
किसानों ने कहा कि संबंधित मामलों में स्पष्ट स्थिति सामने आनी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। मुलाकात के दौरान किसानों से संबंधित अन्य शिकायतों पर भी चर्चा की गई। किसानों ने प्राधिकरण के समक्ष अपनी बात रखते हुए समस्या के जल्द समाधान पर जोर दिया। उनका कहना था कि किसानों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाना चाहिए। लोहियानगर में प्रतिकर का मुद्दा किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।