फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers left for Ghazipur border with tractor trolley to strengthen farmers movement

किसान आंदोलन के लिए झोंक रहे ताकत, ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए हुए रवाना

Wed, 03 Feb 2021 09:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Feb 2021 09:35 PM IST
सार

  • बागपत और बड़ौत क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए

विज्ञापन
Farmers left for Ghazipur border with tractor trolley to strengthen farmers movement
ट्रैक्टर ट्राॅलियां लेकर जाते किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत/बड़ौत। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए बुधवार को बागपत और बड़ौत क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान रवाना हुए। किसानों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए। 

विज्ञापन


बागपत क्षेत्र के बली, निबाली, नौरोजपुर गुर्जर से किसान रवाना हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र से रोजाना किसान रवाना होंगे। गाजीपुर बॉर्डर को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को बासौली, बावली, रमाला गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्य सामग्री लेकर बरवाला गांव पहुंचे। यहां से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना पर जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि देश की मोदी सरकार नए कृषि कानून किसानों पर थोपकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है, ताकि पूंजीपतियों को फायदा पहुंच सके, लेकिन देश का किसान ऐसा नहीं होने देगा। प्रतिदिन एक गांव के किसान धरने में ठहरते है।


यह सिलसिला जब तक जारी रहेगा, तब तक सरकार यह तीनों कानून वापस नहीं लेती। रवाना होने वाले किसानों में नरेश ठेकेदार, मुनेश बरवाला, राजपाल, रामपाल, नरेंद्र, सुखवीर, महेंद्र, आजाद, ओमपाल, कृपाल मुखिया, ओमप्रकाश, सत्यवीर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed