{"_id":"6a943ecabd2da4e88d02bf70","slug":"farmers-lash-out-at-meerut-development-authority-panchayat-held-meerut-news-c-72-1-mct1009-158557-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचायत में मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचायत में मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ गरजे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिजली बंबा बाईपास स्थित सोहराब गेट के अस्थायी डिपो पर किया प्रदर्शन
-- सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, 10 सितंबर तक वार्ता करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर युवा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में रविवार को काजीपुर व आसपास के किसानों ने बिजली बंबा चौकी के सामने स्थित अस्थायी सोहराब गेट डिपो के निर्माण कार्य को रोक दिया। किसानों ने यहां मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर पंचायत की। किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण से योजना में रुका हुआ प्रतिकर व प्लॉट दिए जाने की मांग की। इसे लेकर किसानों ने एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भी सौंपा। इसमें अधिकारियों की ओर से 10 सितंबर तक वार्ता कर किसानों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया।
किसानों की ओर से पिछले कई दिनों से लोहियानगर योजना में मेरठ विकास प्राधिकरण के सभी कार्य रोक दिए हैं। किसानों का कहना है कि वर्ष 2015 में मेडा के साथ किसानों का समझौता हुआ था कि किसानों को बढ़ा हुआ प्रतिकर और प्लॉट दिए जाएंगे। इसके बावजूद किसानों को कुछ नहीं दिया गया। इसे लेकर योजना के किसान पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को किसानों ने बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी सामने बन रहे सोहराब गेट के अस्थाई बस डिपो पर पंचायत की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने समर्थन देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित और लोहियानगर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को किसानों को समझाया। किसानों ने उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। उन्होंने किसानों को 10 दिन का समय दिया। दिए गए समय के दौरान किसानों ने योजना में कोई कार्य नहीं होने देने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान काजीपुर के गौरव भड़ाना, भारत भड़ाना, मनोज प्रधान, रिंकू भड़ाना, भीम सिंह बैंसला, विनोद चेयरमैन, गौरव, देवेंद्र कुमार, कुलदीप आदि संख्या में किसान पहुंचे और कार्यों को रोककर धरना दिया।
-- -- -- --