फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers killed beneficial insects for lack of knowledge

जानकारी के अभाव में लाभदायक कीटों को मार रहा किसान

Mon, 18 Nov 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
farmers killed beneficial insects for lack of knowledge
जानकारी के अभाव में लाभदायक कीटों को मार रहा है किसान
विज्ञापन

बहसूमा। स्वामी कल्याण देव के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिव मालियान ने बताया कि फसलों को लेकर किसान चिंतित तो है, परंतु जानकारी के अभाव में यह अपने दोस्तों को ही मार रहा है। किसान खेती में सहायक कीटों को दवा का छिड़काव कर मार रहा है। इसका सीधा असर फसल उत्पादन व मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
बहसूमा हस्तिनापुर में कई जगहों पर कीटनाशकों के प्रयोग पर अध्ययन व विश्लेषण करने के बाद उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के गलत व जानकारी के अभाव में अधिक दोहन से किसानों को हानि उठानी पड़ रही है। स्वामी कल्याण देव के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिव मालियान ने बताया कि खेतों में हानिकारक और लाभकारी दोनों तरह के कीट होते हैं। यदि खेत में हानिकारक कीटों की संख्या लाभकारी कीट से काफी अधिक हो तो तभी किसानों को खेतों में कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। यदि हानिकारक की संख्या काफी कम है तो कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे खेत के लाभकारी कीट भी मर जाते हैं। इससे फायदे के बजाए नुकसान होने लगता है। खेतों में लाभकारी कीट मरने से फसल उत्पादन में 32 प्रतिशत में कमी आ जाती है। इसकी बीमारी रोकथाम के लिए जैविक नियंत्रण का प्रयोग करें। जैविक पदार्थों में नीम ऑयल, ट्राइको कार्ड आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन

लाभकारी कीट- मिडी ग्रास हॉपर, वर्ड विटल, पीडेरस, ओफिनिया, आफेंटलीस, कैराप्स, गोनियोजोस, मकड़ी, मधुमक्खी आदि फसलों को लाभ पहुंचाते हैं।
मधुमक्खी परंपरागन की क्रिया करके फसलों को लाभ पहुंचाती है।
हानिकारक कीट- गंदी कीट, भूरा, फुदका, हिस्पा, गाल मक्खी, पत्ती मेडरक, तना भेदक, सफेद बाली, सैनिक कीट, बालीदार सुंडी आदि है। जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed