फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers has protest in all West UP and Naresh Tikait said that farmers will be ruined by this new bill

ऐसा रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, नरेश टिकैत बोले- कृषि विधेयकों से बर्बाद हो जाएगा किसान

Fri, 25 Sep 2020 08:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers has protest in all West UP and Naresh Tikait said that farmers will be ruined by this new bill
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू और अन्य किसान संगठनों ने चक्का जाम किया। किसानों के इस आंदोलन से हाईवों पर यातायात बाधित रहा। बिजनौर में सर्वाधिक 126 स्थानों पर जाम लगाकर ट्रैफिक रोका गया। कांग्रेस, सपा, आप और रालोद कार्यकर्ताओं ने भी चक्का जाम को समर्थन दिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी में चक्का जाम के दौरान कहा कि कृषि विधेयकों से किसान बर्बाद हो जाएगा। इससे कॉरपोरेट को बढ़ावा मिलेगा, सरकार इन्हें वापस ले। 

विज्ञापन


बागपत में राष्ट्रवंदना चौक पर किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। बड़ौत, पुसार, किशनपुर बिराल, अग्रवाल मंडी टटीरी और दादरी में जाम लगाया गया। बिजनौर में शुक्रवार को किसानों ने 126 स्थानों पर जाम लगाया गया। भाकियू ने 75 जगह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने 40 और आजाद किसान यूनियन ने भी कई जगह चक्का जाम किया।
विज्ञापन


शामली में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गुरुद्वारा तिराहा और झिंझाना के गाड़ीवाला पर भाकियू ने चक्का जाम किया। कैराना में भाकियू ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर जाम का कार्यक्रम टाल दिया। गांव टिटौली में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने, थानाभवन में भारतीय किसान संगठन ने, हिंड में भाकियू ने मार्ग जाम कर ज्ञापन दिए। मुजफ्फरनगर में दस स्थानों रोहाना, फलौदा, रामपुर तिराहा, बुढ़ाना, फुगाना, शाहपुर, मोरना, नावला कोठी, लालूखेड़ी, मीरापुर में भाकियू ने जाम लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान कर्फ्यू: हाईवे-एक्सप्रेस-वे सब जाम, हर तरफ फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी का हाल


सहारनपुर में मुजफ्फरनगर हाईवे पर नागल और गागलहेड़ी में, अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर में, देहरादून हाईवे पर शेरपुर में, दिल्ली हाईवे पर रामपुर मनिहारान में चक्का जाम किया गया। बड़गांव में भारतीय किसान संगठन और देवबंद में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलौर रोड पुलिस चौकी के पास हाईवे पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने मेरठ में हाईवों पर दस स्थानों पर चक्का जाम किया। एनएच 58 पर परतापुर, जिटौली, सकौती, मेरठ करनाल हाईवे पर नानू गंग नहर पर जाम लगाया, बागपत रोड पर जानी में जाम लगाया गया। मवाना, किला परीक्षितगढ़ और गढ़ रोड पर मऊखास में जाम लगाया गया। रालोद, आप, कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने भी इसे अपना समर्थन दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed