Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers halted toll collection on the Ganga Expressway for two and a half hours.

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर किसानों ने ढाई घंटे तक टोल वसूली बंद कराई

Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers halted toll collection on the Ganga Expressway for two and a half hours.
खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा पर धरना देते किसान यूनियन के पदाधिकारी (संवाद
-दोपहिया वाहनों और स्थानीय किसानों को टोल मुक्त करने की मांग
विज्ञापन

- आधा घंटे बंद कराई वसूली, 20 नवंबर तक समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को लेकर किसानों और टोल प्रबंधन के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। सोमवार को खड़खड़ी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय किसानों और दोपहिया वाहनों को टोल से छूट देने की मांग की।
किसानों ने करीब आधा घंटे तक टोल वसूली बंद कराकर वाहनों को बिना शुल्क निकाला। अधिकारियों से वार्ता के बाद 20 नवंबर तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला। इसके बाद किसान शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भाकियू टिकैत के मंडल सचिव मोंटी चौधरी के नेतृत्व में किसान पहुंचे थे। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों का समाधान होने तक हटने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

उनकी प्रमुख मांग दोपहिया वाहनों और स्थानीय किसानों को टोल मुक्त करना था। किसानों ने टोल कर्मचारियों पर अभद्रता और मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। लखनऊ पार्किंग में खड़ी गाड़ी का 300 रुपये का चालान काटे जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में टोल मैनेजर आमोद केतकर ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने किसानों को 20 नवंबर तक समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी अजय अवाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई। प्रदर्शन में समय सिंह, सोनू, सतेंद्र, प्रदीप, प्रशांत और बबलू समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed