{"_id":"6b0851bf25f0f5da1506cdfc","slug":"farmers-from-all-three-villages-will-receive-compensation-at-the-same-rate-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109565-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीनों गांव के किसानों को समान दर से मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीनों गांव के किसानों को समान दर से मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
मेरठ में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलते खरखौदा के तीन गांव के धरनारत किसान (किसान)
- मुआवजे के लिए बाजार मूल्य का औसत निकाल चार गुना भुगतान पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर दो साल से आंदोलनरत किसानों को बृहस्पतिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में जमीन का बाजार मूल्य निर्धारित कर उसका औसत निकालने और इसके चार गुना मुआवजे पर सहमति बनी। साथ ही तीनों गांवों के किसानों को समान दर से मुआवजा देने पर भी सहमति जताई गई। एक सप्ताह में छह माह के बैनामों का रिकॉर्ड जुटाकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
किसान संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष श्योराज सिंह त्यागी के नेतृत्व में करीब 15 किसान प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम वित्त, एडीएम प्रशासन और एडीएम भूमि अध्याप्ति समेत अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। किसानों ने भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा और तीनों गांवों में एक समान दर लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी। वार्ता में तय हुआ कि निबंधक कार्यालय से पिछले छह माह में हुए सभी बैनामों का रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा। इन बैनामों में दर्ज जमीन की कीमतों का औसत निकालकर बाजार मूल्य निर्धारित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर चार गुना मुआवजा देने और तीनों गांवों में समान दर लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बुधवार को बिजौली में अमेरिकी कंपनी बाॅल के औद्योगिक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे थे। इस दौरान आंदोलनरत किसान भी अधिकारियों से मिलने और अपनी मांग रखने के लिए भूमि पूजन स्थल पर जाने की जिद पर अड़ गए थे। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को जल्द वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को किसानों को वार्ता के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि यूपीडा गंगा एक्सप्रेसवे औद्योगिक गलियारे के लिए तीन गांवों की करीब 294 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करना चाहता है। बिजौली और खरखौदा क्षेत्र की करीब 200 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर उसके बैनामे भी कराए जा चुके हैं। लंबे समय से किसान उचित मुआवजे और समान दर की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब वार्ता में बनी सहमति से किसानों को मुआवजे के मामले में समाधान निकलने की उम्मीद जगी है।
वार्ता में किसान प्रतिनिधि शिवराज सिंह, प्रबोध शास्त्री, महेश त्यागी, राजकुमार, परविंदर, जगबीर, मांगे राम और कवित सहित करीब 15 किसान मौजूद रहे।