फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers from 270 villages will join the Krishi Sankalp Abhiyan

कृषि संकल्प अभियान से जुड़ेंगे 270 गांवों के किसान

Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers from 270 villages will join the Krishi Sankalp Abhiyan
मोदीपुरम (मेरठ)। सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान की बृहस्पतिवार को मेरठ व मुजफ्फरनगर जिले में शुरूआत होगी। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम की ओर से 26 वैज्ञानिकों की 12 टीमों को तैनात किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक मेरठ व मुजफ्फरनगर जिले के 22 विकास खंडों व 270 गांवों के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के साथ नवीन कृषि तकनीकों, कृषि विकास पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, जिले के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एक साथ मिलकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कृषि प्रणाली संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस अभियान का उद्देश्य देश की कृषि एवं किसानों की दशा में सुधार करके 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। वैज्ञानिक किसानों को समेकित, जैविक, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, समसामयिक फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों व अन्य संबंधित विषयों पर आधुनिकतम वैज्ञानिक जानकारी सीधे साझा करेंगे। एक जून को मेरठ जिले के दबथुआ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं अभियान में भाग लेंगे और किसानों से सीधे संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed