फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers flocked to the fair, seeds worth Rs 15 lakh were sold.

Meerut News: मेले में उमड़े किसान, बिके 15 लाख के बीज

Wed, 15 Oct 2025 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers flocked to the fair, seeds worth Rs 15 lakh were sold.
मोदीपुरम - किसान गोष्ठी में महिला किसान को सम्मानित करते।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मेले के दूसरे दिन किसानों का किया सम्मान, विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन रबी फसलों के बीजों की काफी मांग रही। किसानों ने रबी फसलों के बीजों के अलावा सब्जियों, फल-फूलों से संबंधित पौधों के बीज खरीदे। 15 लाख रुपये के बीज की बिक्री हो चुकी थी। सबसे अधिक मांग गेहूं के बीज की रही। किसानों को सम्मानित किया गया।
मेले में बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान द्वारा चौपाल चर्चा का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान डॉ. रितेश शर्मा ने किसानों को बासमती चावल के गुणों पर प्रकाश डाला, साथ ही अच्छी प्रजातियों के चयन करने पर जोर दिया। निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी ने गोष्ठी का संचालन किया। पशु प्रदर्शनी का समापन कुलपति डॉ. केके सिंह ने किया। पशु प्रदर्शनी में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। लगभग 132 पशुओं का पंजीकरण किया गया। कर्मवीर सिंह, विजय खोखर की मुर्रा नस्ल के सांड को उत्कृष्ट पशुओं में प्रथम, दुधारू गायों की श्रेणी में सुनील कुमार, शोभित चौधरी के पशुओं को प्रथम स्थान दिया गया। इस बार किसान मेले में उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक पशुओं का पंजीकरण किया गया। फल-फूल, शाक भाजी प्रदर्शनी का समापन कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने किया। रुसी नागरिक भी इसमें पहुंचे।
विज्ञापन

रागिनी की धूम, विद्यार्थी भी पहुंचे
किसानों ने कलाकारों से अपनी पसंद की रागनी की फरमाइश की। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रागनी की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि किसान मेले के दूसरे दिन किसानों व स्कूली छात्रों ने किसान मेला भ्रमण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित कुमार ने किया। इस दौरान निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह, डॉ. टीके सरकार, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी में जोरावर और बलवान की रही धमक
मोदीपुरम। तीन दिवसीय किसान मेले में पशु प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांड जोरावर और भैंसे बलवान का जोर रहा। दोनों के सीमन से पशु पालक लाखों में कमाते है।जोरावर की उम्र चार साल है और वजन लगभग 16 क्विंटल है। जोरावर के सीमन से हर माह लगभग चार लाख की कमाई होती है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित सुनरिया गांव निवासी पशुपालक नसीब ने बताया कि जोरावर शंकर नस्ल के वर्ल्ड वाइड सीमन से तैयार गाय का बछड़ा है। यह होल्स्टीन फ्रीजियन शंकर नस्ल का सांड है। बताया कि कि जोरावर की मां का भी रिकॉर्ड है और वह प्रतिदिन 67 लीटर दूध देती है। प्रतियोगिता में जोरावर सांड की श्रेणी में चैंपियन घोषित किया गया। बलवान पूर्व चैंपियन युवराज का बेटा है। बीबीनगर निवासी बलवान की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये है और उम्र छह साल है। दोनों ही अपने मालिकों को लाखों रुपये महीना कमा कर देते हैं। दोनों को देखने के लिए मेले में किसानों की भीड़ उमड़ी। हरियाणा के अलावा मुजफ्फरनगर, पंजाब, गुड़गांव आदि जगह से भी पशु पालक अपने पशुओं को लेकर पशु प्रदर्शनी में पहुंचे।

मोदीपुरम - किसान गोष्ठी में महिला किसान को सम्मानित करते।

मोदीपुरम - किसान गोष्ठी में महिला किसान को सम्मानित करते।

मोदीपुरम - किसान गोष्ठी में महिला किसान को सम्मानित करते।

मोदीपुरम - किसान गोष्ठी में महिला किसान को सम्मानित करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed