फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers disappointed with the lack of monsoon

Meerut News: मानसून की बेरुखी से किसान मायूस

Mon, 29 Jun 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed with the lack of monsoon
बहसूमा। किसान वीरेंद्र नागर
- सूखने लगे खेत, फसल चौपट होने का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। मानसून की दस्तक में हो रही देरी अब क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। बारिश नहीं होने से खेतों की नमी लगातार खत्म हो रही है और फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो उन्हें एक बार फिर भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने सामान्य से बेहतर बारिश की संभावना जताई है। इससे किसानों ने अच्छी पैदावार की उम्मीद में तैयारियां भी पूरी कर ली थीं लेकिन जून के आखिर तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से उनकी उम्मीदें टूटने लगी हैं। खेत सूख रहे हैं, चारे की बुवाई प्रभावित हो रही है और धान की नर्सरी तैयार करने में भी परेशानी आ रही है।किसानों का कहना है कि पहले से ही खेती की लागत और महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मानसून की देरी उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है। किसानों ने सरकार और संबंधित विभागों से सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली और पानी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन


किसान गौरव चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी और बारिश की कमी से फसलें सूख रही हैं। बिजली आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं मिल रही, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। खासकर गन्ने की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र नागर का कहना है कि धान की पौध तैयार करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई समय पर नहीं हो सकेगी, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

कोट..
इस बार गन्ने की अच्छी पैदावार होने की अच्छी उम्मीद दिख रही थी। लेकिन पर्याप्त बरसात होने की वजह से गन्ने बढ़वार भी प्रभावित हुई है। क्योंकि जून माह में तेजी से बढ़ती है। समय से बरसात न होने के कारण किसान को गन्ने की फसल में मिट्टी चढ़ाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। - मुकेश ठाकुर, कृषि विशेषज्ञ

बहसूमा। किसान वीरेंद्र नागर

बहसूमा। किसान वीरेंद्र नागर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed