{"_id":"6712f3d7eed429c36104bc24","slug":"farmers-create-ruckus-at-kisan-seva-cooperative-society-callie-due-to-not-getting-fertilizer-kithor-news-c-73-1-smrt1029-103022-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खाद नहीं मिलने पर किसान सेवा सहकारी समिति कैली पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खाद नहीं मिलने पर किसान सेवा सहकारी समिति कैली पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खरखौदा। डीएपी और एनपीके की किल्लत को लेकर शुक्रवार को किसानों ने कैली किसान सहकारी समिति पर हंगामा किया। सूचना पर सांसद अरुण गोविल ने मामले में संज्ञान लिया। मंडल आयोग से बात कर खाद की सप्लाई भिजवाई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने पहुंचकर किसानों से वार्ता कर संतुष्ट किया।
बृहस्पतिवार को मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कस्बे में रासायनिक उर्वरक की किल्लत को लेकर निरीक्षण किया था। इसके बाद शुक्रवार को कैली सहकारी समिति पर 150 बोरे डीएपी के भेजे गए, लेकिन समिति पर पंजीकृत किसानों के लिए यह खाद बहुत कम था। इसे लेकर शुक्रवार सुबह से ही सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ लगी रही। सहकारी समिति में पहुंचे कैली, कूड़ी, कबट्टा, धीर खेड़ा सहित कई गांव के किसानों ने समिति में जमकर हंगामा किया।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र त्यागी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्यागी ने सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर को मौके पर बुलाया। रोबिन गुर्जर ने सांसद से किसानों की वार्ता कराई। समस्या को लेकर सांसद ने मंडल आयुक्त से बात कर तुरंत किसानों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडल आयुक्त के आदेश पर 350 बोरे एनपीके कैली समिति पर भेजे गए। किसानों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।