फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers craving for sugarcane slip

गन्ना पर्ची के लिए तरस रहे किसान

Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers craving for sugarcane slip
गन्ना पर्ची के लिए तरस रहे 18 हजार से ज्यादा किसान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गन्ना पर्ची के लिए 18 हजार से ज्यादा किसान तरस रहे हैं। ये किसान पहली बार गन्ना समितियों के सदस्य बने हैं। इनको सीजन की शुरूआत में गन्ना पर्ची मिली, लेकिन अब पर्ची पर रोक लगा दी गई है। इन किसानों को जनवरी में गन्ना पर्ची जारी होने की बात कही जा रही है।

गन्ना समिति में सदस्य किसानों को ही चीनी मिलों से गन्ना डालने के लिए पर्ची मिलती हैं। हर साल समिति में सदस्य बनाए जाते हैं। सदस्य बनाने के लिए दो नियम होते हैं। एक तो जो किसान पहले से सदस्य हैं, मौत होने पर उसके वारिसों को सदस्य बनाया जाता है। दूसरा जो किसान पहले से ही जमीन होने पर सदस्य नहीं बने थे वे भी सदस्य बन सकते हैं। वारिसान में जो सदस्य बनते हैं उन्हें शुरूआत से ही पैड़ी, पौधे दोनों की श्रेणी में पर्ची दी जाती हैं। लेकिन दूसरे मामलों में पहली बार सदस्य बने किसानों को केवल पौधे की ही पर्ची दी जाती हैैं। शासन का मानना है कि इन किसानों के पास पैड़ी नहीं होती है। इस वजह से इन्हें पैड़ी की पर्ची अगले साल से दी जाएंगी। इस बार केवल पौधे की ही पर्ची दी जाएंगी। ऐसे किसानों की संख्या 18 हजार से ज्यादा है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि नए सदस्यों को जनवरी से पौधा शुरू होने पर गन्ना पर्ची जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed