{"_id":"5dac051f8ebc3e93de126377","slug":"farmers-climbed-on-water-tank-to-protest-against-non-compensation-from-new-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई नीति से मुआवजा न मिलने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े दर्जन भर किसान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई नीति से मुआवजा न मिलने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े दर्जन भर किसान, मचा हड़कंप
Sun, 20 Oct 2019 12:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के शताब्दी नगर में 620 एकड़ जमीन को किसानों के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर दूसरे दिन भी प्रशासनिक अफसरों ने किसानों को खूब मनाया लेकिन वे नहीं माने। वहीं रविवार को नई नीति से मुआवजा न मिलने के विरोध में किसान टंकी पर चढ़ गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
परतापुर शताब्दीनगर में तकरीबन एक दर्जन किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। दरअसल, शताब्दीनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान नई भूमि अधिग्रहण नीति के अनुसार मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। यहां नजदीक ही बनी पानी की टंकी पर चढ़कर किसानों ने अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन
बाहर खड़े किसानों के ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के साथ हुई बैठक में भी किसान नई मुआवजा नीति से मुआवजा लेने की मांग पर अड़े रहे, वहीं जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया और किसानों से विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा।
इस पर गुस्साए किसानों ने बैठक में नारेबाजी शुरू कर दी और आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। किसानों ने कहा कि वे मर जाएंगे, लेकिन जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी जमीन नहीं छोड़ेंगे।
इस पर गुस्साए किसानों ने बैठक में नारेबाजी शुरू कर दी और आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। किसानों ने कहा कि वे मर जाएंगे, लेकिन जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी जमीन नहीं छोड़ेंगे।