फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers arrived to demand an account of interest from the secretary.

Meerut News: सचिव से ब्याज का हिसाब मांगने पहुंचे किसान

Sat, 24 Oct 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 24 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived to demand an account of interest from the secretary.
गन्ना समिति डायरेक्टर के नेतृत्व में समिति दफ्तर पहुंचे नाराज किसान
विज्ञापन

आश्वासन देने के बाद भी ब्याज का ब्योरा न देने का आरोप
27 को बोर्ड की आपात बैठक में होगा ब्याज के ब्योरे पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। गन्ना भुगतान पर बकाया ब्याज का पूरा हिसाब नहीं मिलने से किसानों में गुस्सा है। गन्ना समिति डायरेक्टर जयदेव अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को दौराला गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर सचिव से नाराजगी जताई। किसानों ने ब्याज का पूरा विवरण मांगा। घंटों चली वार्ता के बाद सहमति बनी कि 27 अक्तूबर को समिति बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाकर मिल अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों को ब्याज का ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद किसान वापस लौट गए।
गन्ना समिति डायरेक्टर जयदेव अहलावत ने बताया कि 13 अक्तूबर को गन्ना भुगतान पर ब्याज की मांग को लेकर समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान समिति सचिव प्रदीप यादव ने तीन साल के ब्याज का विवरण देते हुए शेष ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए 24 अक्तूबर तक का समय मांगा था। निर्धारित समय पूरा होने पर शनिवार को किसान प्रतिनिधि समिति पहुंचे और ब्याज का हिसाब मांगा लेकिन पूरा विवरण नहीं मिलने पर उन्होंने सचिव को आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि नियमानुसार 14 दिन से अधिक विलंब होने पर मिलों को ब्याज देना होता है, लेकिन हर साल किसानों को देरी से भुगतान होता है लेकिन ब्याज नहीं दिया जाता। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। किसानों को यदि समय पर भुगतान नहीं मिलता तो उसका ब्याज मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत ने सचिव से वार्ता की। इसके बाद 27 अक्तूबर को बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संबंधित चीनी मिल के अधिकारियों को भी ब्याज के पूरे विवरण के साथ बुलाया जाएगा, ताकि बोर्ड सदस्यों और किसान प्रतिनिधियों के सामने भुगतान पर बकाया ब्याज का हिसाब रखा जा सके।

इस पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। जयदेव अहलावत ने कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान पर मिलने वाले ब्याज का पूरा हिसाब मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित बैठक में ब्याज का विवरण नहीं दिया गया तो किसान दोबारा धरना-प्रदर्शन करेंगे। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत ने कहा कि समिति सचिव और मिल अधिकारियों को बोर्ड बैठक में किसानों के ब्याज का पूरा विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने किसानों के हितों की पैरवी जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed