फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers appealed to the administration after cutting the tubewell wires.

Meerut News: ट्यूबवेल के तार काटने पर किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Tue, 21 Apr 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers appealed to the administration after cutting the tubewell wires.
सरधना। गांव मिलक के ग्रामीणों ने टयूबवेल के तार काटने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव मिलक माजरा टेहरकी में ट्यूबवेल के तार काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 20 अप्रैल की शाम गांव के ही युवक ने अर्जुन पुत्र राम सिंह के ट्यूबवेल के तार काट दिए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस संबंध में आरोपी से बात की तो उसने तार जुड़वाने से साफ इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्यूबवेल से करीब 20 किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। वर्तमान समय में फसल के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। ऐसे में सिंचाई बाधित होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर ट्यूबवेल की मरम्मत कराई जाए और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक आदेश दिए जाएं। इस प्रकरण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। ज्ञापन देने वालों में सीताराम, ओमप्रकाश, मांगेराम, प्रमोद, दीपक, प्रवीण, संजय, सुंदर, ओमपाल, विनोद, प्रहलाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed