फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers angry over fertilizer shortage, protest in tehsil to raise issues

Meerut News: खाद की किल्लत पर भड़के किसान, तहसील में धरना देकर उठाई समस्याएं

Mon, 01 Jun 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over fertilizer shortage, protest in tehsil to raise issues
सरधना। वि​भिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारियों ने एसडीएम से की वार्ता। संव
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खाद की उपलब्धता और किसानों के शोषण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में एसडीएम से वार्ता और समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया।
किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष देवराज पुंडीर के नेतृत्व में किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे थे। संगठन पदाधिकारियों की एसडीएम उदित नारायण सेंगर से वार्ता प्रस्तावित थी। आरोप है कि ज्ञापन देने के लिए किसान और पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए, लेकिन एसडीएम दूसरे रास्ते से तहसील से निकल गए। इसकी जानकारी मिलने पर किसानों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब 4:00 बजे एसडीएम के लौटने पर संगठन पदाधिकारियों और किसानों से वार्ता हुई। किसानों ने सरकारी समितियों में खाद उपलब्ध न होने का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि निजी किसान सेवा केंद्रों पर खाद तो उपलब्ध है, लेकिन किसानों पर खाद के साथ अन्य कीटनाशक दवाएं खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। एसडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद 15 जून को तहसील सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और संगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विजय राघव, राहुल, कुलदीप सिंह, राकेश चौहान, विनय, अमित सोम, रामकुमार सहित कई किसान मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी समिति सचिवों और निजी किसान सेवा केंद्र संचालकों को लापरवाही या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed