फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers angry as irrigation water does not reach the canal tail

Meerut News: रजबहे कील टेल तक सिंचाई पानी नहीं पहुंचने से किसान नाराज

Fri, 07 Nov 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry as irrigation water does not reach the canal tail
मेरठ। रजबहे की टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को किसान दिवस की बैठक में रजबहे में 5 नवंबर तक पानी छोड़े जाने का आश्वाशन सिंचाई विभाग द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष किया गया। एक दिन अधिक होने के बावजूद सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इससे किसान की गेहूं की फसल बुवाई प्रभावित होने की पूर्ण संभावना बनी हुए है। किसानों ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी वीके सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्होंने दो दिनों में पानी छोड़े जाने की मांग की। ऐसा न होने पर भाकियू की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय, सिंचाई विभाग पर धरना देकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed