{"_id":"5eb64a90f517633708689413","slug":"farmer-shot-dead-in-meerut-dehat-dead-body-found-in-forest-outside-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती: मेरठ के दौराला में किसान की गोली मारकर हत्या, रात से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन के बीच पुलिस को चुनौती: मेरठ के दौराला में किसान की गोली मारकर हत्या, रात से था लापता
Sat, 09 May 2020 11:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे दौराला थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह कल रात से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
दौराला के कनौडा गांव के जंगल में किसान की शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक भावनपुर के माखनपुर निवासी पवन कश्यप है। किसान की भाभी ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि पवन ने मेरठ निवासी लाला पवन के खेत ठेके पर ले रखे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। किसान का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।