{"_id":"6aecaeed4283ba93280a2996","slug":"farmer-receiving-inflammatory-calls-from-a-pakistani-number-meerut-news-c-72-1-mct1011-162325-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाकिस्तान के नंबर से किसान को आ रहीं भड़काऊ कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाकिस्तान के नंबर से किसान को आ रहीं भड़काऊ कॉल
विज्ञापन
युवक को देश विरोधी बात करने का दे रहे दबाव, परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के इकबाल नगर निवासी किसान आरिफ त्यागी ने पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से लगातार व्हाट्सएप और वॉयस कॉल आने की शिकायत बृहस्पतिवार को एसएसपी से की है। आरोप है कि कॉल करने वाला देश और सरकार के खिलाफ भड़काऊ बातें करता है। साथ ही उसे उकसाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने खुद और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए साइबर सेल से मामले की जांच कराने की मांग की है।
इकबाल नगर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से लगातार व्हाट्सएप और वॉयस कॉल आ रही हैं। आरोप है कि कॉल करने वाला व्यक्ति देश और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें करता है। वह जानबूझकर उसे उकसाने की कोशिश करता है, ताकि वह भी आवेश में आकर कुछ गलत बोल दे और बाद में उसका दुरुपयोग किया जा सके।
आरिफ के मुताबिक, चार नवंबर की सुबह 10:17 बजे भी इसी नंबर से दोबारा कॉल आई। करीब 13 सेकंड की इस कॉल में भी पहले की तरह भड़काऊ बातें दोहराई गईं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि साइबर थाने को मामले की जांच दे दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।