फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer not gave labour charges, a yng man died to eat posiotn thing

किसान ने नहीं दिए मजदूरी के रुपये, युवक ने जहर खाया

Mon, 22 Jun 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
farmer not gave labour charges, a yng man died to eat posiotn thing
सरधना। कुशावली गांव में शनिवार देर रात 38 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुशावली गांव निवासी 38 वर्षीय रविंद्र उर्फ राजा पुत्र जनक सिंह गांव में किसान के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक मजदूरी के रुपयों को लेकर किसान से रविंद्र का विवाद चल रहा था। जिसमें शनिवार को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। ज्यादा खराब होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। तब उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उसके मौत हो गई। सूचना के समय सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक रविंद्र के दो भाईयों की पहले ही मौत हो चुकी है। रविंद्र की शादी नहीं हुई थी। वहीं, भतीजे बंटी पुत्र स्वर्गीय दिनेश ने आरोप लगाया कि मजदूरी के काफी रुपये किसान पर थे लेकिन वह दे नहीं रहा था, रविंद्र रुपये नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। तीन दिन पूर्व किसान के द्वारा उलटे रविंद्र पर ही कुछ रुपये निकाल दिये। जिसको लेकर तभी से रविंद्र तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसके द्वारा जहर खाकर जान दे दी गई। इस मामले में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। भतीजे द्वारा दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed