फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer leaders under house arrest released

Meerut News: नजरबंद किए किसान नेताओं को रिहा किया

Sun, 22 Feb 2026 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders under house arrest released
बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू
सरधना। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व शनिवार को कुछ किसान नेताओं को एहतियातन नजरबंद किया गया। इससे किसान नेताओं में नाराजगी रही। किसान नेता चौधरी निखिल राव, मनोज त्यागी, रहीश चौधरी, मनीष सोम, अंकित खेड़ा, तनसीर खान और सतपाल कश्यप को प्रशासन ने हिरासत में लेकर सरधना थाने में नजरबंद रखा। किसान नेताओं का कहना है कि उनका कार्यक्रम पूर्व निर्धारित और शांतिपूर्ण था। वह किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या अव्यवस्था उत्पन्न करने के उद्देश्य से नहीं जा रहे थे बल्कि अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से रखने की योजना थी। उनका आरोप है कि एहतियातन हिरासत में लिया जाना उनके संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है। प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम के समापन के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

---------
भाकियू के पदाधिकारी को किया नजरबंद, ज्ञापन लिया

बहसूमा। प्रधानमंत्री द्वारा नमो भारत व मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने भाकियू के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को उनके घर पर नजरबंद कर लिया। भाकियू अ के प्रदेश सचिव मोनू पंवार घोरियां और भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष इंतजार प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाना था। किसान नेता मोनू पंवार ने थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर युवा अध्यक्ष विपिन गुर्जर, योगेश गुर्जर, मुजम्मिल, सचिन गुर्जर, अरविंद, राशिद, अनमोल, एहसान, नाजिम, अमित, बबलू, सुमित, राहुल और भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष ध्यान प्रधान, अभिषेक चौधरी, संजीव तोमर, अमरपाल, इरफान आदि रहे।
विज्ञापन

---------
काजला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद किया

माछरा। नमो भारत और मेट्रो के उद्घाटन से पहले ही राष्ट्रीय काजला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला को पुलिस ने गांव भटीपुरा में नजरबंद कर लिया। वह प्रधानमंत्री को गन्ना, एमएसपी आदि विभिन्न मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को देना चाहते थे। पुलिस को इसका पता लगा तो उन्होंने राहुल काजला के साथ उनके साथी प्रदीप, चंद्रभान, मनोज, हरफूल सहित अन्य साथियों को गांव भटीपुरा में नजरबंद कर लिया। राहुल कालजा ने कहा कि यह प्रशासन की गलत नीति है। जब वह किसानों से संबंधित शिकायतों को प्रधानमंत्री के सामने नहीं रख सकते हैं तो उनका निराकरण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
समस्याओं के निस्तारण का वादा किया
मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान व भाकियू अराजनैतिक के पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी प्रधानमंत्री के मेरठ से जाने तक घर में नजरबंद रहे। दोनों ने पीएम के नाम किसानों व विभिन्न समस्याओं के संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने एक सप्ताह के अंदर प्रशासन द्वारा सभी मुद्दों को निपटाने, शासन को अवगत कराने एवं जिला अध्यक्ष कालू प्रधान व कुश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक अवनीश पांडे से मिलाकर सभी समस्याओं के निस्तारण का वादा किया।

------------

शाम चार बजे के बाद छोड़ा
जानीखुर्द। मेरठ में प्रधानमंत्री द्वारा नमो भारत व मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने भाकियू रक्षक के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान को उनके घर गोडविन काॅलोनी में नजरबंद कर लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने की घोषणा की हुई थी। शाम 4:00 बजे उन्हें छोड़ा गया।

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

बहसूमा। भाकियू अम्बावत के प्रदेश सचिव मोनू पवार पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो स्वयं मोनू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed