फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer-laborer class is troubled by the policies of the BJP government: Tejinder Virk

भाजपा सरकार की नीतियों से किसान-मजदूर वर्ग परेशान : तेजिंदर विर्क

Fri, 05 Jun 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Farmer-laborer class is troubled by the policies of the BJP government: Tejinder Virk
लतीफपुर गांव में सपा के किसान मजदूर सम्मेलन शामिल में ग्रामीण स्रोत संवाद
- समाजवादी किसान-मजदूर सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित बड़े गुरुद्वारा साहिब में समाजवादी किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन सपा नेता किशोर वाल्मीकि और नरवैर सिंह खालसा के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी और संचालन जुनैद कुरैशी ने किया।

मुख्य अतिथि तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त्त मोर्चा नेशनल कोऑडिनेटर कमेटी के सदस्य तेजिंदर विर्क ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों के लिए अच्छे दिन क्या होंगे। बिजली महंगी हो गई है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कानूनों को दोबारा लागू करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व जज एवं नगीना लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि प्रदेश में पीडीए के कार्यकर्ता आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा ने क्षेत्र की बाढ़ समस्या का मुद्दा उठाया। कहा कि हर वर्ष किसानों की फसलें प्रभावित होती हैं। चांदपुर-हस्तिनापुर संपर्क मार्ग पर पक्की पुलिया नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। किशोर वाल्मीकि ने युवाओं को रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस मौके पर सरदार सुरेंद्र सिंह फलोदिया, सरदार देवेंद्र खालसा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार पलविंदर सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed