फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer hung in village Mainaputhi

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाई

Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
farmer hung in village Mainaputhi
किसान मामचंद। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव में कर्ज में डूबे किसान ने नलकूप के समीप पेड़ पर फांसी लगा ली। अन्य किसानों ने शव पेड़ पर लटका देख परिजनों को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रामवीर ने बताया कि मैनापूठी निवासी मामचंद (65) पुत्र नकली के पास एक एकड़ से कम कृषि भूमि थी। जिस पर उसने बैंक से अस्सी हजार रुपये ऋण ले रखा था। यह राशि ब्याज समेत बढक़र एक लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, पांच माह पूर्व बेटी की शादी में भी मामचंद ने साहूकार से कर्ज ले रखा था। परिवार की माली हालात कमजोर होने से कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। इसलिए उस पर दबाव निरंतर बढ़ रहा था। जिसके चलते उसने बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर फांसी लगा ली। वहां से गुजर रहे अन्य किसानों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आनन-फानन में शव नीचे उतारा और चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां उसने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान के बड़े बेटे की पत्नी विक्षिप्त है। वहीं, छोटा बेटा कक्षा नौ में गांव में इंटर कॉलेज में पढ़ रहा है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed