फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies after falling into a 40 feet deep well

किसान की 40 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत

Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling into a 40 feet deep well
खरखौदा। थाना क्षेत्र के नया गांव में किसान सुशील त्यागी (55) की 40 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाकर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी अविवाहित किसान सुशील त्यागी गांव के पास में ही अपने खेतों पर बने आहते में पिछले करीब 30 वर्ष से रह रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में बने मकान में रह रहे हैं। अहाते में एक पुराना कुआं बना था। लेकिन बोरिंग फेल हो जाने के कारण बाद में 40 फीट गहरे कुएं में ही सबमर्सिबल लगवा दिया था। इस कुएं के ऊपर कमरा भी बना था।
विज्ञापन

कमरे के एक हिस्से में सुशील त्यागी की दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले सामान रखे थे। शनिवार को रोजाना की भांति रात्रि में सोने से पहले जब सुशील कमरे से अपनी मच्छरदानी लेने के लिए गए तभी वह कुएं में गिर गए। वहां पर सुशील के अलावा अन्य दो लोग भी बाहर बैठे थे। गिरने की आवाज सुनकर जब वह अंदर कमरे में पहुंचे तो सुशील कुएं में गिरे हुए थे। दोनों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक सुशील की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन कुएं में जहरीली गैस होने के कारण उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद सुशील त्यागी के शव को बाहर निकाला गया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed