{"_id":"69f8ce27ddbb1c1e2e085c16","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-train-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105701-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
दौराला। सकौती गांव निवासी रविंद्र (45) की सोमवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
रविंद्र सोमवार को घर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -- -