फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer died after being crushed by a crane, villagers created a ruckus by blocking the road

Meerut News: क्रेन से कुचलकर किसान की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया हंगामा

Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer died after being crushed by a crane, villagers created a ruckus by blocking the road
कुड़ाना रोड पर किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार की महिलाएं। संवाद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी 55 वर्षीय किसान सतपाल सिंह की क्रेन से कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शामली-भौराकलां मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मुआवजा देने और आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार के आर्थिक मदद दिलाए जाने के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

सतपाल सिंह खेती करने के साथ गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल खेत पर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर शामली-भौराकलां मार्ग पर स्कूल के पास भौराकलां की तरफ से आई क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद क्रेन के नीचे आने पर कुचले गए। किसान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक क्रेन सहित मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को जब एंबुलेंस में रखकर जाने लगी तो परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने एंबुलेंस को वहीं रोक लिया और शामली-भौराकलां मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने व आरोपी क्रेन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने मांगें पूरी होने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। करीब चार घंटे बाद नायब तहसीलदार सतीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे जाम खोल दिया।

परिवार में अकेला कमाने वाला था सतपाल
मृतक के भतीजे आशीष मलिक ने बताया कि सतपाल सिंह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत होने के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसान के चार लड़की और दो लड़के हैं। बड़ी तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़े लड़का कक्षा 11 में और छोटा कक्षा आठ में पढ़ता है। किसान की मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

कुड़ाना रोड पर किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार की महिलाएं। संवाद

कुड़ाना रोड पर किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed